परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के मांझा प्रखंड के बीआरसी भवन पर हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं प्रधान सचिव का पुतला फूंक कर विरोध जताया। बताया जाता है कि समान काम समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सरकार द्वारा शिक्षकों के मांगों को पूरा नहीं किये जाने पर शिक्षकों ने होलिका दहन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा एवं प्रधानसचिव आरके महाजन का पुतला दहन किया। तथा होली का विरोध करते हुए भुख हड़ताल पर बैठ गये। शिक्षकों ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे नही मान लेती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर शिक्षक रमेश कुमार,लोकेश कुमार,उमेश कुमार, इश्तियाक अहमद,शशि शर्मा,धमबीर यादव, सहित अन्य थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…