परवेज़ अख्तर/सिवान:- इन दिनों सिवान में आय दिन लगातार हो रही हत्या से लोग सकते में आ गए है। लोग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।इसके बावजूद सुशासन सरकार की पुलिस कुम्भकर्णीय निंद्रा से जागने का नाम नही ले रही है।नतीजा यह निकल रहा है कि फिर से एक बार सिवान में अपराधियों के फन उठने लगे है।और पूरे सम्पूर्ण जिले के लोग अपराधिक घटनाओं के इजाफा से ख़ौफ़ज़दा की जिंदगी जीने को मजबूर है।इसी कड़ी में सिवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-टिकरी नहर समीप रविवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त असांव थाना क्षेत्र के डेहुरा गांव निवासी कल्याण दत्त पांडेय के रूप में हुई। वे दो वर्ष पूर्व लोजपा के पूर्व जिला महासचिव भी रहे थे। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हुसैनगंज थाना को दी, सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना की गश्त दल ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थोड़ी देर बाद एएसपी जितेंद्र पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और इस संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। अपराधियों ने कल्याण दत्त को एक गोली सिर में मारी थी। पुलिस ने मौके से एक हेलमेट व खोखा बरामद किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…