परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के बड़कागांव उच्च विद्यालय में शनिवार की दोपहर शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला मुख्यालय कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना लेखा योजना के असगर अली ने विद्यालय की जांच-पड़ताल की। इस दौरान शौचालय, चारदीवारी, भवन, छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान 18 शिक्षकों में तीन अनुपस्थित पाए गए। पता चला कि ये तीनों सीएल पर हैं। वहीं एक महीने में एक दर्जन सीएल लेने वाले एक शिक्षक पर उन्होंने सुधार की नसीहत दी। वे छात्राओं को फर्श पर बैठ पढ़ते देख भड़क गए। उन्होंने जल्द ही भवन निर्माण के लिए कार्य कराने के बल दिया। उन्होंने चेतावनी लहजे में कहा कि मैं फिर जल्दी ही विद्यालय में आऊंगा सुधार कर लें। विद्यालय में राशि रहने के बावजूद भी भवन निर्माण नहीं होने पर उन्होंने कहा कि जल्द कमेटी की बैठक कर इस मामले की जानकारी दी जाए। उन्होंने देर से आने वाले शिक्षकों को सुधारने की की बात कही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…