Categories: Maharajganj News

महराजगंज के जगदीशपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से जली झोपड़ियां

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार की रात्रि खाना बनाने के दौरान आग की चिंगारी से पांच झोपड़ीनुमा घर जल गए. जिसके साथ झोपड़ी में रखे सम्पति भी स्वाहा हो गया. इसके अलावे तीन बकरियां भी जल गई. अन्न, कपड़े व बर्तन का भी नुकसान हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामाधार साह के घर पर होली के कार्यक्रम के बाद खाना बनाया जा रहा था. चूल्हे से निकली चिंगारी की आग देखते ही देखते विकराल हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दिया. तबतक आग से संपति जल कर खाक हो चुकी थी. ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया. पीड़ित रामाधार साह ने बताया कि इस आगलगी की घटना में सियाधर साह, त्रिलोकी साह, विजय ठाकुर और जय किशुन ठाकुर का भी घर पुरी तरह से जल गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026