सिसवन : संदिग्ध परिस्थिति में सैफ जवान की मौत घर में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में होली की रात सैफ जवान मिथलेश सिंह की मौत सन्दिग्ध परिस्थिति हो गई. मौत की घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार साईपुर गांव निवासी काशी सिंह के पुत्र मिथिलेश सिंह होली की रात अपने गांव में अबीर गुलाल खेलकर घर आए. घर आने के थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगडऩे लगी. परिजन रेफरल अस्पताल सिसवन ले गए. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मिथिलेश सिंह छपरा जिले के नगर थाना में सैप जवान के रूप में कार्यरत थे और होली में अपने घर आए थे. मौत की खबर जैसे ही गांव वालों को मिली, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. वे दो भाईयों में सबसे छोटे थे. उनको दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026