छपरा: सारण में एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सारण जिले के गड़खा में सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। गड़खा थाना क्षेत्र के खोदाइबाग रोड में सोहसराय के पास सीएसपी संचालक से अपराधियों ने 1 लाख 55 हजार रूपये लूट लिया। बंगरा के सीएसपी संचालक आशुतोष कुमार यादव से लूट की घटना हुई है।
सीएसपी संचालक ने बताया कि खोदाईबाग स्थित इंडियन बैंक की शाखा से रूपये निकासी कर अपने सीएसपी पर जा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने रूपये लूट लिये। अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते गड़खा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…