परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के चैनपुर बाजार स्थित बस स्टैंड के करीब स्थित कन्हैया प्रसाद की मिठाई की दुकान में शनिवार की रात छह नामजद लोगों ने लूटपाट की। इसका विरोध करने पर मारपीट कर दुकानदार के भाई को घायल कर सिवान चैनपुर बाजार स्थित बस स्टैंड के करीब स्थित कन्हैया प्रसाद की मिठाई की दुकान में शनिवार की रात छह नामजद लोगों ने लूटपाट की। इसका विरोध करने पर मारपीट कर दुकानदार के भाई को घायल कर दिया गया । घायल चैनपुर बाजार निवासी सूरज पटेल का सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया।
इस संबंध में कन्हैया प्रसाद ने रविवार को चैनपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें लाली यादव समेत छह लोगों को नामजद किया है। आवेदन में कहा है कि देसी कट्टा, बंदूक, तलवार से लैस होकर सभी आरोपित मेरी दुकान पर पहुंचे और लूटपाट शुरू कर दिए। साथ ही सोने की चेन व नकदी छीन ली। इसका विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों में बंगरे के बारी निवासी त्रिलोकी यादव, रवि यादव, तूफानी यादव, अभिषेक तिवारी व भवानी पटेल शामिल हैं। इधर बंगरे के बारी निवासी शैलेश यादव ने चैनपुर बाजार निवासी सूरज पटेल, कन्हैया पटेल,चंदन पटेल, बलिराम पटेल, भीम पटेल को नामजद करते हुए उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…