परवेज अख्तर/सिवान:- मॉर्निंग वॉक में निकले प्रधानाध्यापक का कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों में बेचैनी बढ़ गई है। यहां बताते चलें कि जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में प्रत्येक दिन की भांति रविवार की अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार पोखरा निवासी सह पचरुखी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी के प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर (48 वर्ष) घर से बोल कर टहलने निकले हुए थे। लेकिन वह अब तक घर नहीं पहुंचे हैं।
घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।काफी खोजबीन के बाद उनका कहीं सुराग नहीं लगने से प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर के बड़े पुत्र फारूक जावेद ने स्थानीय थाने को लिखित रूप से सूचना दे दी है।बतादें कि लापता प्रधानाध्यापक का कहीं सुराग नहीं मिलने से उनकी पत्नी सुल्ताना यासमीन पुत्रों में क्रमशः फारुख जावेद,वासिफ जावेद तथा कासिफ जावेद की बेचैनी बढ़ गई है। पिता के घर आने की आस में पत्नी तथा तीनों पुत्र टकटकी लगाए बैठे हैं।
लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण परिजनों को तरह तरह की चिंताएं सता रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि लापता प्रधानाध्यापक के बड़े पुत्र फारूक जावेद के मार्फत एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है।जिसकी जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…