परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला समीप बस स्टैंड के पास स्टाइलीस कैफे में बीती रात अज्ञात चोरों ने नगद तीस हजार सहित एक लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान मालिक को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह उस समय हुई जब आसपास के दुकानदारों ने कैफे का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद दुकानदार ने इसकी सूचना नगर थाना को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। दुकान मालिक सन्नी खान ने बताया कि मेरा होटल स्टाइलीस कैफे के नाम से सिसवन ढाला पर है शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दुकान को बंद कर घर चला गया। अगले दिन आसपास के दुकानदारों ने फोन कर बताया कि आपका दुकान का ताला टूटा हुआ है, जब दुकान पर आकर देखा तो सीसी कैमरा, टीवी, अन्य सामना व तीस हजार रुपया जो लगभग एक लाख की होगी सभी को चोर अपने संग लेकर चले गए। सीसी कैमरे की फुटेज में तीन युवकों को चोरी करते हुए देखा गया है। चोरी की घटना को करीब दो बजे अंजाम दिया गया है। थाना को आवेदन दे दिया गया है पुलिस भी जांच करने पहुंची थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…