परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के भरथुई गांव समीप बुधवार की सुबह गाड़ी से पास लेने के मामूली विवाद में एक कांवरिया मॉब लिचिंग का शिकार हो गया। जबकि एक महिला सहित छह अन्य कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज पास के ही निजी क्लीनिक में चल रहा है। मृतक की शिनाख्त असांव गांव निवासी 60 वर्षीय जर्नादन यादव के रूप में हुई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित गांव के ही अन्नु कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी जबकि कांवरियों की पिटाई करने वाले अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में एएसपी कांतेश मिश्रा, नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों संग सदर अस्पताल में पहुंचे और मृतक के परिजनों व अन्य कांवरियों से मिलकर पूछताछ की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…