Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

इलाजरत बच्चे की मौत पर निजी क्लीनिक में हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार की रात करीब दस बजे शहर के एक निजी क्लीनिक में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। जिससे क्लीनिक परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही नगर थाना से दो गाड़ी फोर्स जांच को पहुंची और यहां हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। मामले में मृत बच्चे के परिजनों ने नगर थाना में आवेदन देकर चिकित्सक की शिकायत की है। बताया जाता है कि आंदर थाना क्षेत्र के उगो कुसहरा गांव निवासी संजय पांडेय ने बुधवार को 11 बजे अपने पुत्र दस वर्षीय विवेक कुमार को इलाज हेतु मखदुम सराय समीप एक शिशु रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक में भर्ती कराया और उसका दिन भर इलाज जारी रहा। शाम आठ बजे क्लीनिक के कर्मियों ने बीमार बच्चे के परिजनों को ब्लड की व्यव्स्था करने को गया। इधर परिजन अभी ब्लड की व्यवस्था में लगे ही थे कि इलाजरत बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना पर क्लीनिक परिसर में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण क्लीनिक में अफरा तफरी का माहौल हो गया और रात में अन्य इलाजरत बच्चों के परिजन चिंतित हो गए। इधर क्लीनिक के कर्मियों और चिकित्सक ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस घटना को लेकर नगर थाना में संजय पांडेय ने चिकित्सक व उसके कर्मियों के विरुद्ध आवेदन दिया है। मामले में डॉ. मो इसराइल ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया गया था लेकिन मामले को शांत कर दिया गया है। वहीं इस मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि आवेदन मिला है मामले कि जांच किया जा रहा है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024