Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भूमि विवाद में दो पक्षो में मारपीट, सात घायल, पांच गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान:जिले के सराय ओपी क्षेत्र के छपरा रोड स्थित माहपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद पट्टीदारों ने घायलों के लाइन होटल में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद दुकान के गल्ले में रखे 10 हजार रुपये भी निकाल लिए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बद्री यादव, रामाजी यादव, सुनील यादव, संजय यादव,राजदेव यादव शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से वीरेंद्र यादव, संतोष यादव भी आंशिक रूप से घायल हैं। माहपुर गांव निवासी संजय यादव ने बताया कि सिवान-छपरा रोड स्थित धर्म कांटा के समीप मेरे पिता बद्री यादव का ढाबा (होटल) है। वहीं पास में मेरी भूमि है, उक्त भूमि पर मेरे पट्टीदारों द्वारा काम कराया जा रहा था। जब इसका विरोध किया गया सभी ने मारपीट शुरू कर दी।

घायल का बयान लेते सराय ओपी प्रभारी

जबकि इस भूमि पर पूर्व से ही केस चल रहा है। इस घटना में पुलिस ने इस घटना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। सराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि भूमि विवाद कुछ लोग घायल हुए है दोनों पक्ष से मामला दर्ज कर पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी में संतोष यादव, राजदेव यादव, राकेश यादव, रामजी यादव, भुवर यादव शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024