Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

20 के फाइनल में कन्हौली का ट्रॉफी पर कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित छोटी लकड़ी मध्य विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार की रात टी- 20 क्रिकेट नाइट लीग मैच का फाइनल गोपालगंज बनाम कन्हौली टीम के बीच खेला गया। आरंभ में मुख्य अतिथि समाजसेवी अनूप कुमार तिवारी और मुखिया अली हैदर ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टाॅस करा खेल शुरू कराया। टॉस जीतकर कन्हौली की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी गोपालगंज की धर्मबारी टीम की 150 ऑल आउट हो गई। इस प्रकार कन्हौली की टीम 100 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के दीपक कुमार को घोषित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहींआयोजन समिति के संयोजक एवं शिक्षक वसारद हुसैन और सामाजिक कार्यकर्ता मेराज हुसैन,सुनील सिंह, पैक्स अध्यक्ष छोटे हुसैन, शिक्षक लियाकत अली, छोटे आलम उर्फ छोटे बाबू, वार्ड सदस्य मकबूल हुसैन और प्रधानाध्यापक सुमन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के बीच ट्राई साइकिल, घड़ी एवं नकद नगद उपहार देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी दीवार घड़ी एवं नकद उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026