परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीनभेड़िया गांव में सोमवार की रात करीब 10 बजे बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग पर गिट्टी लदे ट्रेलर और स्कार्पियो की सीधी टक्कर में स्कार्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की शिनाख्त गुठनी थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बम बराई पांडेय के पुत्र हरेंद्र पांडेय (40) और चालक सह रामचित साह के पुत्र जितेंद्र साह (37) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर बड़हरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव को स्कार्पियो से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। इस मामले में मृतक हरेंद्र पांडेय के भाई उपेंद्र पांडेय के आवेदन पर मंगलवार को बड़हरिया थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 89/19 दर्ज कराई गई है जिसमें अज्ञात ट्रेलर चालक और मालिक को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के भाई उपेंद्र पांडेय ने अपने आवेदन में कहा है कि मेरा भाई हरेंद्र पांडेय सोमवार की सुबह में पटना किसी कार्य के लिए गया हुआ था। वह और चालक पटना से गुठनी लौटने के क्रम में बड़हरिया- सिवान मुख्य मार्ग होते हुए आ रहे थे। इसी बीच तीन भेड़ियां समीप सामनेसे तेज गति से आ रहे ट्रेलर चालक ने स्कॉर्पियों में टक्कर मार दी, जिसमें मेरा भाई हरेंद्र पांडेय तथा चालक जितेंद्र साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय में गाड़ी से प्राप्त कागजात के आधार पर जानकारी जुटा कर चालक व गाड़ी मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026