Barharia Siwan News

ढाई बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुर्गिया टोला में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे हाईटेंशन का तार टूटकर गेहूं के फसल लगे खेत में गिर गया। जिससे ढाई बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग लगने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन जब आग को बुझाया गया खेत में लगे सारे फसल बर्बाद हो गए थे। बताया जाता है कि मुर्गिया टोला निवासी मोहम्मद खान के पुत्र महताब आलम खान के गेंहूं की खेत में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बड़हरिया फीडर से आ रहे हाईटेंशन विद्युत का तार टूटकर गिर पड़ा। देखते ही देखते गेहूं की फसल में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को फोन पर देकर आपूर्ति ठप कराई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026