जीरादेई का बदमाश पंकज कुमार सिंह, सिवान में बिक्री करने आया था हथियार, पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला स्थित दयानंद आयुर्वेदिक कालेज एवं अस्पताल के समीप से मंगलवार की रात एसटीएफ पटना एवं नगर थाना की टीम ने हथियार का ब्रिकी करने पहुंचे बदमाश को भारी मात्र में हथियार, गोली, मोबाइल, नकद रुपया के साथ गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि एसटीएफ पटना की टीम द्वारा रात्रि दस बजे थाना पर आकर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जो हथियार का सप्लायर है जो दयानंद आयुर्वेदिक कालेज एवं अस्पताल के पास आकर हथियार की ब्रिकी करने वाला है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अस्पताल के नजदीक पहुंचकर टीम उसका इंतजार करने लगी।

जब संदेह हुआ तो उस व्यक्ति के पास जैसे ही टीम पहुंचने का प्रयास कि वह पुलिस को देखते ही बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश जीरादेई निवासी पंकज कुमार सिंह है।पंकज कुमार सिंह के कमर से देसी पिस्टल बरामद हुई। जिसे अनलोड करने पर मेगजीन के अंदर से चार जिंदा गोली पाई गई। बाइक के इंधन टंकी के नीचे बने बाक्स को चेक करने पर बाक्स के अंदर रखा हुआ एक देसी पिस्टल, बाइक के सीट को खोलने पर सीट के नीचे दो देसी कट्टा, सीट के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में दो जिंदा गोली एवं 13 जिंदा गोली बरामद हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026