Categories: पटना

पूजा करने जा रहे 20 लोगों को कार ने रौंदा, चीख पुकार के बीच घायलों की भीड़ में अपनों को खोजते दिखे परिजन

मुजफ्फरपुर: जिले के सरैया थाना क्षेत्र के उफरौल गांव में रविवार की देर रात कार चालक ने 20 लोगों को रौंद दिया. घटना बखरा-वैशाली मार्ग की है. हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई. हर कोई घायलो की भीड़ में अपनों परिजनों को ढूंढने लगा. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार भी पलट गई, जिसमे तीन लोग सवार थे. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरैया तथा अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, उफरौल गांव निवासी सुधीर ठाकुर के घर पर बसावन भुइयां की पूजा होने वाली थी. सभी लोग रात करीब 10 बजे गाजे बाजे के साथ नेवतन के लिए वहीं जा रहे थे. तभी वैशाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने लोगों को रौद दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

घटना के बाद कार भी पलटी

आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सरैया तथा पास के अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जहां से करीब एक दर्जन घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया. घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि हादसे के बाद कार भी पलट गई, जिसमे तीन लोग सवार थे. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरैया तथा अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इधर, सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026