Categories: पटना

नीतीश-तेजस्वी की मुलाकातों से बिहार में पक रही है कौन सी राजनीतिक खिचड़ी?

पटनाः इफ्तार पर बिहार में सियासी दिग्गजों की मुलाकातों के बाद सियासी हलचलें बढ़ गई है. राजनीतिक कयासों के साथ-साथ राजनीतिक पंडित भी इस पर अपनी-अपनी तरह से गुणा भाग करने लगे हैं. इस बीच जदयू नेता और पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी और बांका से जदयू के सांसद गिरधारी यादव ने ‘चाचा भतीजा एक हो जाएं तो बिहार के लिए बेहतर होगा’ कह कर इफ्तार पर बिहार में पक रही ‘राजनीतिक खिचड़ी’ को बल दे दिया है. इससे पहले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा था कि मेरी नीतीश चाचा से सीक्रेट बात हुई है. बिहार में जल्द ही खेला होगा.

दरअसल, एक सप्‍ताह के अंदर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दो मुलाकातों के बाद बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है. इस मुलाकात के बाद से बिहार की राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तरह से इसके मायने निकालने शुरू कर दिए हैं. वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार मिश्रा का मानना है कि इफ्तार के बहाने बिहार में राजनीतिक गोलबंदी की कोशिश तेज हो रही है. बोचहां उपचुनाव के बाद बिहार की राजनीति में जो नए समीकरण बने हैं उसका बिहार की राजनीति पर विशेष प्रभाव पड़ा है. इससे जहां राजद का कद बड़ा हुआ है वहीं भाजपा इस पर मंथन कर रही है कि आखिर क्यों बिहार में उसके परंपरागत वोटर उसका साथ छोड़ रहे हैं. बिहार में सियासी सरगर्मी का यह एक बड़ा कारण है और इफ्तार पार्टी के बहाने बिहार में सियासी खेमेबंदी शुरू हो गई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024