परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव के दीनदयाल नगर में एक मजदूर की पिटाई गुरुवार की शाम गांव के कुछ दबंगों ने लाठी डंडे से मारपीट घायल कर दिया। घायल मजदूर थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव निवासी अदालत मांझी का पुत्र जनार्दन मांझी बताया जाता है। घायल मजदूर का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायल जनार्दन मांझी ने बताया कि बड़हरिया गांव के दीनदयालनगर स्थित भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा के आवास से काम कर लौट रहा था, तभी दीनदयालनगर निवासी राकेश मिश्रा उर्फ तुली मिश्रा ने जाति सूचक गाली दी। जब मैंने इसका विरोध किया तो लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायल मजदूर जनार्दन मांझी के आवेदन पर प्राथमिकी थाना कांड संख्या 38/18 दर्ज की गई है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपित घर छोड़ फरार हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…