Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रुकुंदीपुर में शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव में गुरुवार की देर संध्या गोपालगंज में हुए सड़क दुर्घटना में मौत के बाद रविशंकर का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव निवासी परशुराम दुबे के पुत्र रवि शंकर दुबे (30) स्कार्पियो से गोरखपुर से लौट रहे थे तभी गोपालगंज जिले के मीरगंज मोड़ के समीप खाई में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें उसकी मौत हो गई थी, जबकि उसके भाई शत्रुघ्न दुबे भी घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। गोपालगंज की पुलिस शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव में शोक फैल गई। मृतक की पत्नी रश्मि कुमारी,पुत्री नंदनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, गौरी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी आदि का रो रोकर बुरा हाल है। ज्ञात हो कि रविशंकर दुबे की शादी 2016 में हुई थी। इस घटना में उनके बड़े भाई शत्रुघ्न दुबे भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।

मालदीव में दारौंदा के मजदूर की मौत

दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा पंचायत के नंदु टोला के मजदूर हृदयानंद महतो के पुत्र की राजू महतो की मालदीप में मजदूरी के दौरान छत से गिर जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि राजू महतो मालदीव में कंस्ट्रक्शन लाइन में मजदूरी करता था। मई 2019 में वापस आने वाला था। गुरुवार को करीब 2 बजे परिजनों को कंपनी वालों ने फोन कर बताया कि एक साइट पर शटरिंग का काम चल रहा था। सुबह करीब 9 बजे एक शटरिंग टूट कर गिर जाने से राजू महतो की मौत हो गई। कंपनी वालों ने परिजन के अधिकृत व्यक्ति को शव पटना एयरपोर्ट पर सौंपने की बात कही। शुक्रवार को कागजात बनाने के लिए परिजन महाराजगंज गए हुए थे, रविवार तक शव के पटना पहुंचने की उम्मीद है। राजू महतो चार भाई एवं दो बहनों में तीसरा है। सभी भाई दिल्ली एवं महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। राजू की कमाई से ही परिवार का काम चलता था। राजू की पत्नी गुड़िया देवी एवं पुत्र बुलबुल, महेंद्र एवं बजरंग समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजू महतो के मासूम बच्चों को देख हर कोई की आंखें नम हो जा रहीं थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026