छपरा: मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक बाजार क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायलों की पहचान दुरगौली गांव निवासी कमल पांडेय के 30 वर्षीय पुत्र हीरा लाल पांडेय और बहरौली गांव निवासी मैनेजर सहनी के 40 वर्षीय पुत्र अमेरिका सहनी, चरिहारा गांव निवासी जगन सहनी के 28 वर्षीय पुत्र भूषण सहनी के रूप में हुई।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार किया। मामले में घायलों ने बताया कि बाजार क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर अनियंत्रित बड़े वाहन से बचने में दोनों की टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने सभी घायलों का इलाज कराकर समझा बुझाकर घर भेज दिया गया। वही मौके पर मौजूद प्रबुद्ध लोगों ने मुखिया प्रत्याशी की पहल का स्वागत किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…