Categories: छपरा

छपरा: पड़ोसी का दाह संस्कार करने आये एक युवक की सरयु नदी में डूबने से मौत

छपरा: मांझी के ड्यूमाइगढ़ घाट पर अपने पड़ोसी का दाह संस्कार करने आये एक युवक की सरयु नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक एकमा थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव निवासी चंद्रमा महतो का पुत्र मुकेश महतो 22 वर्ष बताया जाता है। घटना की जानकारी देते हुए एकमा के जिला पार्षद रूपेश सिंह ने बताया कि मृतक गांव के अन्य लोगों के साथ अपने पट्टीदार बनारसी महतो के दाह संस्कार में शामिल होने ड्यूमाइगढ़ आया था। इसी बीच नहाने के दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया तथा डूबने लगा।

इस क्रम में शव यात्रियों द्वारा उसे बचाने की भरपूर कोशिश भी की गई पर बचाया नही जा सका। घटना की सूचना पाकर पहुंचे सीओ धनंजय कुमार तथा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की देखरेख में गोताखोरों द्वारा शव की खोजबीन शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही किया जा सका था। मांझी में पांच दिनों के भीतर डूबने की तीसरी घटना से लोग हतप्रभ हैं। मालूम हो गुरुवार को मांझी के राम घाट पर माड़ीपुर के राजेश्वर मांझी के पुत्र मोहित कुमार की डूबने से मौत हो गई। पांच दिनों बाद भी शव बरामद नही किया जा सका है। जबकि शुक्रवार को फुलवरिया घाट पर डूबे कटोखर गांव निवासी देवी लाल का शव एसडीआरफ की टीम द्वारा शनिवार को बरामद कर ली गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024