Categories: छपरा

सारण के पंचायत प्रतिनिधि अपने निर्वाचित नेता को पहचानते तक नहीं- सुधांशु

छपरा: सारण के पंचायत प्रतिनिधि आसन्न निकाय चुनाव में पूरी तरह सजग व सचेष्ट हैं इस बार वे किसी के झांसे में आने वाले नही हैं। यह बातें सारण प्राधिकार के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने मांझी के नसीरा तथा बलेसरा आदि पंचायतों में आयोजित सम्मान समारोहों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों से सारण के पंचायत प्रतिनिधियों को छला और बरगलाया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिसे अपना नेता चुना उन लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं के निदान का न तो प्रयास किया और न ही कभी उनकी सुधि ली। उन्होंने दावा किया कि सारण के पंचायत प्रतिनिधि अपने निर्वाचित नेता को पहचानते तक नही। यही वजह है कि मतदाताओं ने प्राधिकार में दुबारा किसी को प्रतिनिधित्व का मौका तक नही दिया।

अपने सम्बोधन में सुधांशू रंजन ने पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन बृद्धि पेंशन का निर्धारण तथा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि सारण में परिवर्तन की आंधी चल रही है। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने जिला परिषद मांझी भाग 3 के विजेता फूल सिंह तथा नसीरा व बलेसरा पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया। मौके पर मुखिया पति उदय शंकर राम चंद्रभूषण पाण्डेय प्रभु पाण्डेय विनोद मांझी अनिल राय खलील मियाँ तथा बलेसरा पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि गौतम प्रसाद सिंह मनबोधन पर्वत सत्य नारायण प्रसाद रामचन्द्र प्रसाद कमलदेव राम उमाशंकर यादव योगेन्द्र सिंह मोहम्मद अली पप्पू कुमार गुप्ता सुरेन्द्र प्रसाद देव नारायण प्रसाद तथा अर्जुन राम आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024