परवेज अख्तर/सिवान: शहर के एक मोहल्ले में मनचलों ने एक युवती को चाकू मार जख्मी कर दिया। इसके बाद उसकी सोने की चेन छीन ली व उसके साथ छेड़खानी भी की। युवती ने इस मामले में टाउन थाने में आवेदन दिया है। उसने तीन युवकों को आरोपित किया है। उसने बताया कि वह अपने घर के बरामदे में बैठी थी।
उसी समय तुरहाटोली के विकास उर्फ लंगड़ा, प्रदीप कुमार व विकास कुमार आए और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो प्रदीप ने चाकू मार उसे घायल कर दिया। इसी बीच विकास ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। उसके हल्ला करने पर तीनों धमकी देते हुए फरार हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…