Categories: छपरा

छपरा: मशरक में लांकडाउन के उल्लंघन पर प्रशासन ने चलाया डंडा, 9 दुकानों पर दर्ज की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सरकार द्वारा घोषित लाक डाउन का अनुपालन कराने के लिए गश्ती पर निकलें सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अलग-अलग बाजारों पर 9‌ दुकानों को लाक डाउन का अनुपालन नही करने पर दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ थाना क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों पर जांच अभियान चलाया जा रहा था कि बहरौली बाजार पर 4 और बरवाघाट बाजार पर 4 और बंगरा बाजार पर 1 दुकान खुली अवस्था में पायी गई।

उनमें बहरौली बाजार स्थित सूरज किराना दुकान, रूपेश किराना, सुधा मिल्क पार्लर,रूपेश किराना, बरवाघाट बाजार पर अंसारी मुर्गा दुकान, प्रदीप कुमार शर्मा साइकिल दुकान,बिशु साह मिठाई दुकान, झगरू साह पान दुकान,बंगरा बाजार पर अदिति श्रृंगार एंव गिफ्ट दुकान शामिल है। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी 9 दुकानदारों पर लाक डाउन उल्लघंन का मामला दर्ज कर प्राथमिक दर्ज करायी गई है। थानाध्यक्ष ने कहां कि सभी लाक डाउन के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। मास्क का इस्तेमाल करें और घरो पर रहने की कोशिश करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026