गोपालगंज: शादी समारोह के दौरान खाना मिलने में देर हुई तो ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग, पिता की मौत; तीन बेटे हुए घायल

गोपालगंज: जिले में एक शादी समारोह के दौरान खाना परोसने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने धड़ाधड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गांव के एक शख्‍स की गोली लगने से मौत हो गई, ज‍बकि उनके तीन बेटे गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। यह घटना शनिवार की देर रात उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में आईं बरात में खाना खिलाने के दौरान हुई। इसी दौरान बरात में शामिल कुछ लोगों ने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दिया। इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपित की तलाश में पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए रात से ही छापेमारी अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि घटना के सभी आरोपित गांव छोड़कर भाग निकले हैं। पुलिस उनके संपर्कों के जरिये लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। एसपी ने थानेदार से पूरे मामले का अपडेट लिया है और तत्‍काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है।

पिस्‍तौल से की गई फायरिंग में चार लोगों को लगी गोली

बताया जाता है कि नरकटिया गांव में एक बरात आई थी। द्वार पूजा के बाद बरातियों को खाना खिलाया जा रहा था। इसी दौरान खाना परोस रहे लोगों से किसी बात को लेकर कुछ बरातियों का विवाद हो गया। इसी दौरान बरात में शामिल कुछ लोगों ने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दिया। इस फायरिंग में पेट व कमर में चार गोली लगने से नरकटिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह की मौत हो गई तथा इनका पुत्र रोहित सिंह, नरकटिया गांव निवासी राहुल सिंह सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024