Categories: पटना

काम में लापरवाही बरतने व सात निश्चय योजना में गड़बड़ी के आरोप में तीन BDO पर गिरी गाज

पटना: बिहार के तीन प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है . डीएम की अनुशंसा पर ग्रामीण विकास विभाग ने तीनों बीडीओ पर एक्शन लिया है. ग्रामीण विकास विभाग ने जिन पर कार्रवाई की है उनमें मीनापुर के तत्कालीन और वर्तमान में डुमरा सीतामढ़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, मीनापुर के तत्कालीन व गोराडीह भागलपुर के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा और मझौलिया के बीडीओ चंदन कुमार शामिल हैं।

इन तीनों बीडीओ पर काम में लापरवाही, आवास योजना में पैसे का भुगतान नहीं करने, जन शिकायतों का स-समय जांच नहीं करने, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना समेत कई अन्य आरोप थे. संबंधित जिलों के डीएम ने इनके खिलाफ पुख्ता प्रमाण के साथ ग्रामीण विकास विभाग में रिपोर्ट किया था. डीएम की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ग्रामीण विकास विभाग ने कार्रवाई की है।

बीडीओ अमरेंद्र कुमार के खिलाफ 3 वेतन वृद्धि अवरूद्ध करने का दंड अधिरोपित किया गया है. वहीं संजय कुमार सिन्हा के खिलाफ 2 वेतन वृद्धि और अवरूद्ध करने तथा निंदन का दंड दिया गया है। जबकि चंदन कुमार के खिलाफ एक वेतन वृद्धि और अवरूद्ध करने का दंड दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026