महाराजगंज: कोरोना कर्फ्यू के दौरान ई पास से होगा वाहनों का संचालन

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना की दूसरी लहर के कारण घोषित लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ई पास जारी किए जा रहे हैं . इस संबंध में शासन स्तर से  प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.  इसके तहत आम जन चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने के लिए ई पास के लिए आवेदन किया जाता है . आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति प्राप्त करने के लिए भी ई पास के लिए आवेदन करना होगा. इसके लिए ऑनलाइन वेबसाइट फिर से शुरू की गई है. ई-पास पोर्टल से संस्थागत पास का भी प्रावधान किया गया है.

एक संस्था आवेदक सहित अधिकतम पांच कार्मिकों के पास के लिए आवेदन कर सकेगी. ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण और सत्यापन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाएगा. इसके बाद आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकृत किया जाएगा. ई पास की इलेक्ट्रॉनिक कापी भी मान्य होगी. जिला की सीमा  के अंतर्गत एसडीएम व प्रदेश की सीमा के भीतर अंतरजिला के लिए डीएम द्वारा नामित एडीएम पास जारी करने के लिए अधिकृत होंगे. उक्त उक्त आशय की जानकारी महाराजगंज के एसडीएम रामबाबू कुमार ने सीवान के डीएम अमित कुमार पांडेय के पत्र के आलोक में दी .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026