छपरा: पचरूखवा गांव में 16 वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद को प्रबुद्ध लोगों ने सुलझाया

मामले में कुछ दिनों पहले ही श्राद्ध कर्म में जूठे पतल फेंकने पर विवाद हुआ जिसमें मारपीट हुई थी

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में16 वर्षों से चलें आ रहें जमीनी विवाद को प्रबुद्ध लोगों ने थाना पुलिस अधिकारी अरूण प्रकाश की मध्यस्थता में बैठकर सरपंच रामबाबू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार और सामाजिक कार्यकर्ता व सोनौली मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू की मौजूदगी में मामले का समाधान किया।मामला है कि पचरूखवा गांव निवासी वकील सिंह पिता ध्रुव नारायण सिंह बनाम संजय सिंह पिता कपिलदेव सिंह के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था.

जिसमें बीते सप्ताह पहले श्राद्ध कर्म से जूठी पत्तल पड़ोसी के जमीन पर पर फेंकने में मारपीट हुई जिसमें रिटायर्ड शिक्षक मधूसुदन सिंह घायल हो गये थे जिसमें थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामलेे में गांव के प्रबुद्ध लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की पेशकश रखी जिस पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर सरपंच की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया।वही मारपीट के मामले में दोनों पक्षों द्वारा कोर्ट में सुलह कर लिया जाएगा और विवादित जमीन पर दोनों पक्षों के बीच बटवारा कर के कागजी कार्रवाई कर दी गई।जिससे दोनों पक्षों में वर्षों से चली आ रही विवाद का अंत हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026