परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में खेल रहा एक किशोर हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया. जिससे युवक झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया. किशोर बंधु मिया की पुत्री का 14 वर्षीय पुत्र आशिक अली बताया जाता है. वह छपरा जिले के मशरख थाने के कुदरिया गांव निवासी इम्तियाज साह का पुत्र है. बताया जाता है कि अपने ननिहाल में शुक्रवार को गांव के पश्चिम दिशा की तरफ खेल रहा था. इसी दरम्यान वह एक पेड़ जिसमें हाइटेंशन तार सटा हुआ था और उसमें करंट प्रभावित हो रहा था उसकी चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों के सहयोग से उसे प्राथमिक स्वास्थय केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…