छपरा: तरैया थाना क्षेत्र के पचौड़र उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ मरीज बनकर आये एक व्यक्ति के द्वारा अभद्र व्यवहार व छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पचौड़र उपस्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ सह महिला स्वास्थ्य कर्मी ने तरैया थाने में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ तरैया थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने सेंटर पर गुरुवार को अपना कार्य संपादन कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति इलाज के बहाने महिला कर्मी को सेंटर पर अकेला देख कर आया तथा अभद्र व्यवहार व अशोभनीय बातें करने लगा। स्वास्थ्य कर्मी द्वारा विरोध करने पर वह दवा मांगने लगा।
जब महिला कर्मी दवा लाने रूम में गई तो आरोपी पीछे से आकर पकड़ लिया। जिसके बाद महिला कर्मी ने डाट-डपट कर उसे सेंटर से बाहर निकला। उसके बाद वह मोबाइल नम्बर मांगने लगा। पीड़ित महिला स्वास्थ्य कर्मी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कारवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने जांच कर शिकायत प्रतिवेदन पर शीध्र थानाध्यक्ष से कारवाई की अनुसंशा की। जिसके बाद पुलिस शिकायत प्रतिवेदन के आलोक में त्वरित कारवाई करते हुए आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ पूछताछ कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…