छपरा: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण ने भगवान बाजार स्थित पायोनियर कंपलेक्स में लायंस अन्नपूर्णा भोजन के तत्वधान में प्रत्येक रविवार को ₹5 में भोजन कराया जाता है। रविवार इस कार्यक्रम में भगवान बाजार थाना के थाना अध्यक्ष मुकेश झा अपनी नन्ही सी बेटी के साथ शामिल हुए और अपने हाँथों से जरूरतमंदों को भोजन कराया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों, भूखों एवं असहाय को भोजन कराना सही में मानव धर्म है। लायंस क्लब छपरा सारण के पूर्व अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक डॉ ए के श्रीवास्तव ने मुकेश झा को फूलों के गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 322E के पूर्व जिलापाल डॉ एस. के. पाण्डेय, डॉ के. पी. श्रीवास्तव, लायन जगदीश शर्मा,
लायन अर्चना श्रीवास्तव लायन वाशुदेव गुप्ता सहित कई लायन एवं लियो के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया । इस अवसर पर लगभग डेढ़ सौ लोगों को भोजन कराया गया। आज के इस कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था थाना अध्यक्ष मुकेश झा के द्वारा किया गया। इसकी जानकारी क्लब के जनसंपर्क पदाधिकारी लायन विजय सोनी ने दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…