परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय जंक्शन की आरपीएफ ने रविवार को मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पूर्वी चंपारण मोतीहारी जिले के नवादा निवासी ननकू यादव है। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से उतरकर भागने के दौरान शक के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। बाद में पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह ट्रेन में यात्रियों का सामान व मोबाइल की चोरी करता है।
आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक श्रवण कुमार शर्मा साथ ,कांस रमेश व उपेंद्र सिंह रात्रि गश्त पर थे। प्लेटफार्म नंबर दो पर आयी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच से एक युवक उतरा और पश्चिम साइड उतारकर भागने लगा। दौड़ाकर पकड़ा गया तो उसके पास से चोरी का एक नीले रंग का मोबाइल जिसका कीमत करीब 18 हजार का बरामद हुआ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…