Categories: छपरा

छपरा: नदी व गड्ढे में डूबने से महिला समेत दो की मौत

रिविलगंज थाना क्षेत्र के गांवों में पसरा सन्नाटा

छपरा: जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में डूबने से पुरुष व महिला की मौत हो गयी। मृतकों में इनई व भादपा गांव के लोग शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इनई गांव के पास रेलवे लाइन के बगल में गड्ढे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक इनई गांव के विभूति नारायण सिंह उर्फ बच्चा सिंह वर्ष थे। विभूति नारायण सिंह शुक्रवार की शाम शौच के लिए गड्ढे के पास गये थे। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन शुरू कर दिये। शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के बगल स्थित गड्ढे के पास एक शव को लोगों ने देखा जिसकी पहचान बच्चा सिंह के रूप में हुई। शव को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने-चिल्लाने लगे। पूरा माहौल गमगीन हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह उर्फ ओम सिंह ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी। व पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना के पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए छपरा ले गयी। उधर भादपा नई बस्ती की एक महिला की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। वह 70 वर्षीया जानकी कुंवर बताई गई है। स्थानीय लोगों द्वारा शव की तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की शाम की है जब जानकी कुंवर सरयू नदी किनारे शौच के लिए गयी थी और पैर फिसलने से नदी में गिरकर डूब गई। जानकारी मिलने के बाद लोग शव की तलाश में जुटे हैं लेकिन नदी में अत्यधिक पानी व तेज बहाव होने के कारण शव को खोजने में काफी परेशानी हो रही है। सूचना पर सीओ संगीता कुमारी मोहब्बत परसा के मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी बुलबुल मिश्रा पहुंचे। नाव के माध्यम से महिला की शव की तलाश जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026