संजय विजित्वर/हाजीपुर :
जिलाधिकारी उदिता सिंह के दिशा- निर्देश में टीकाकरण के कार्य में तेज गति लाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों के लिए कार्य योजना तैयार करते हुए पदाधिकारियों द्वारा एक वार्ड की जिम्मेवारी लेते हुए टीकाकरण का कार्य कराया गया।आज के टीकाकरण कार्य को योजना के अनुरूप जिले के सभी प्रखंड में प्रखंड के वरीय प्रभारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,सीडी पीओ , एमओआईसी आदि को पूर्व में ही आवंटित कर प्रखंड अंतर्गत पंचायत का एक वार्ड शत- प्रतिशत टीका से आच्छादित कराने के लिए सुनिश्चित किया गया था। सभी ने अपने वार्ड में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया ।साथ ही घूम-घूम कर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक भी किया । कोविड -19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण के कार्य में तीव्र गति लाने के वास्ते जिलाधिकारी ने भी टीका केंद्रों एवं वार्डो का भ्रमण किया ।इसी क्रम में उन्होंने बिदुपुर में शीतलपुर , देसरी आदि में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस सघन कार्य में परिलक्षित होने वाली गतिरोधकों का निराकरण करते हुए आगे भी टीकाकरण तेजी से किया जाएगा। इसके लिए भी जून माह के अंत तक की कार्ययोजना बनाईं गई है। आज के निरीक्षण एवं स्थलों के भ्रमण में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…