Categories: छपरा

छपरा : चाकूबाजी मे युवक घायल, पटना रेफर

छपरा : जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी में एक व्यक्ति को चाकू मारकर अपराधियों ने रविवार की रात को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति भेल्दी निवासी रामेश्वर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह बताया गया है । चाकू लगने के कारण गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल लाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक चाकू मारने वाले अपराधियों तथा कारणों का पता नहीं चला है। घायल की स्थिति गंभीर रहने के कारण वह कुछ भी नहीं बता पाया।परिजनों के अनुसार घटना घर के समीप की है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024