छपरा : गड़खा थानांतर्गत मोतीराजपुर गांव में दूसरे दिन भी एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. उसका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे झूलता हुआ पाया गया है. मृतक गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव निवासी मोहम्मद इदरीश मियां का 37 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कलाम बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में उठे किसी विवाद को लेकर उसने घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था. इस दौरान परिजनों ने जब काफी दिन चढ़ने के बाद उसके कमरे में झांका तो वह फंदे से लटका हुआ पाया गया.
इस दौरान स्वजनों में रोना पीटना लग गया. जिसके बाद यह बात आग की तरह गांव में फैल गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. बताते चलें कि बीते दिन भी गड़खा-चिरांद रोड में स्थानीय निवासी विनोद के 15 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के द्वारा 15 वर्षीय एक किशोर के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…