होली के जश्न मनाने जा रहे दंपति बाइक के आमने-सामने की सीधी टक्कर में घायल

घायल दंपति जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के संकरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के चौमुखा श्मशान घाट के निकट होली के जश्न मनाने जा रहे एक दंपति,दो बाइक के सीधी आमने-सामने की टक्कर में सदीद तौर पर जख्मी हो गए हैं।दोनों बाइक पर सवार सभी घायलों का इलाज स्थानीय पचरुखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।सदर अस्पताल में उपचार के बाद सदर अस्पताल के भी चिकित्सकों ने उसकी हालत काफी गंभीर होने के कारण पटना रेफर कर दिया।हुई इस सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है।5 लोगों का इलाज पचरुखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जबकि काफी गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज सिवान सदर अस्पताल के बाद पटना रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के संकरा गांव निवासी ओसीहर साह जो अपने पत्नी सरिता देवी व पुत्रों में क्रमशः शिवम कुमार (9 वर्ष) तथा शुभम कुमार (7 वर्ष )को अपने साथ लेकर अपने ससुराल पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव जा रहे थे कि तभी चौमुखा श्मशान घाट के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक पर सवार 6 लोग सदीद तौर पर जख्मी हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचरुखी में भर्ती कराया।जहां एक घायल ओसिहर साह की हालत गंभीर होने के कारण सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी हालत काफी नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।खबर प्रेषण तक घटना में शामिल अन्य घायलों के नाम व पता स्पष्ट नहीं हो सका था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026