छपरा: दुल्हा दुल्हन के बीच ड्रेस पहनने को लेकर उठे विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट

छपरा: दुल्हा दुल्हन के बीच ड्रेस पहनने को लेकर उठे विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट। मची भगदड़ और नही हुई शादी। यह घटना बुधवार की शाम प्रसिद्ध बाबा मधेश्वर नाथ मन्दिर परिसर में घटी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को स्थानीय समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान की देखरेख में पंचायती के माध्यम से प्रेमी युगल की शादी की तिथि निर्धारित की गई। सोशल मीडिया पर शादी के कार्यक्रम को विधिवत प्रचारित किया गया था इस वजह से इस अनूठी शादी समारोह को देखने के लिए मन्दिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी थी। वर पक्ष की महिलाएं मंगलगान गा रही थी। इस खुशनुमा माहौल के बीच सजीधजी दुल्हन के साथ वधु पक्ष की महिलाओं सहित अनेक लोग पहुंचे। तबतक सब कुछ सामान्य था। बात तब बिगड़ी जब दूल्हे ने वधु पक्ष द्वारा लाये गए शादी का जोड़ा पहनने से इनकार कर दिया।

तथा सामान्य कपड़े पहन कर शादी करने की जिद पकड़ ली। और देखते ही देखते पहले दोनों पक्ष की महिलाएं और फिर पुरुष आपस में भीड़ गए तथा हाथापाई करने लगे। परिस्थिति भांप कर शादी देखने पहुंचे कई लोग तो भाग निकले तथा कई अन्य बीच बचाव में जुट गए। इस बीच दोनों पक्ष के बीच बढ़ते हंगामें के दौरान किसी उचक्के ने कथित रूप से जेवर तथा श्रीनगर की पोटली भी उड़ा ली। सूचना पाकर पुलिस पहुंचती तबतक अपने परिजनों के साथ दूल्हा फरार हो चुका था। बाद में वधु पक्ष के लोग मन मसोस कर दुल्हन सहित वापस अपने घर चले गए। उधर शादी समारोह में शामिल सैकड़ों लोगों के लिए बनी भोजन सामग्री को घूम घूम कर लोगों ने गरीबों में वितरित की।

यहाँ बता दें कि मांझी के मेंहदीगंज निवासी मुन्ना साह के पुत्र अरुण कुमार की शादी मरहा गांव निवासी सुदामा साह की पुत्री मुस्कान कुमारी के साथ पंचायती के माध्यम से शादी तय की गई थी। इससे पहले प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला स्थानीय पुलिस तक जा पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की थी। परंतु पंचों के आग्रह को पुलिस ने स्वीकार करते हुए कोर्ट में सुलह की सलाह दे रखी थी। न शादी हुई और न सुलह। टूट गया प्रेमी युगल का रिश्ता। चौक चौराहों पर इस घटना की ब्यापक चर्चा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024