Categories: पटना

बिजली मिस्त्री प्रेमिका से मिलने के लिए पूरे गांव की बत्ती कर देता था गुल, फिर बिताते थे साथ में घंटो समय

पूर्णिया: जिले के गणेशपुर गांव में एक आशिक़ बिजली मिस्त्री का कारनामा खूब चर्चा में हैं। ये मिस्त्री अपनी प्रेमिका से मिलने जब भी आता उसके गांव आता था, तो पहले पूरे ग़ांव की बिजली ही गुल कर देता था। बिजली मिस्त्री अपनी प्रेमिका से इश्क लड़ाने के लिए पूरे गांव की बिजली सप्लाई काट देता था और अंधेरे में प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमिका के साथ घंटों समय बिताता था।

मगर कहते हैं ना कि इश्क औऱ मुश्क छिपाए नहीं छिपते। आखिर में यह प्रेमी जोड़ा ग़ांव वालों के हत्थे चढ़ गया। ग़ांव वालों ने पकड़ कर दोनों के सिर के आधे-आधे बाल मुड़वा दिए और फिर सभी ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी भी कराई गयी। मामला पूर्णिया के गणेशपुर पंचायत का है, जहां विनय नाम का बिजली मिस्त्री जो कि पूर्णिया के परौरा गांव निवासी है। उसका गणेशपुर पंचायत की रवीना कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विनय जब भी गणेशपुर गांव अपनी प्रेमिका से मिलने जाता तो सबसे पहले वह उस गांव की बिजली काट देता और अंधेरे में प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमिका के साथ घंटों समय बिताता था। ये सिलसिला पिछले 3 महीनों से चलता आ रहा था। गांव वाले बिजली कटने से काफी परेशान रहते थे, मगर जब बिजली कटने के कारण का पता चला तो सभी हैरान रह गए और प्रेमी के इंतजार में थे। जैसे ही वे आज गांव की बिजली काटकर प्रेमिका से मिलने उसके पास पहुंचा तो गांव वालों ने प्रेमी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पूरा गांव प्रेमिका के घर के बाहर इकट्ठा हो गया और मुंडन कराकर दोनों की शादी करा दी गई।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026