कैबिनेट विस्तार से कुशवाहा समाज नाराज, कहा-जिसे मंत्री बनाया यूपी चुनाव मे उससे हीं वोट लेना

परवेज अख्तर/सिवान: राजद नेता अमित कुमार पप्पू कुशवाहा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की राम मंदिर ट्रस्ट में कुशवंशियों के जगह नही मिलने से इस समाज के बीच पहले से हीं नाराजगी है.बुधवार को केन्द्र में मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ.कुशवाहा समाज के लोगों को उम्मीद थी कि इस विस्तार मे कुशवाहों को भी उचित सम्मान दिया जाएगा.पहले से हीं कुशवाहा समाज के एकाध कुशवाहा नेताओं के मंत्री बनाए जाने की खबरें भी चल रही थी.मगर जब बुधवार शाम को रिजल्ट सामने आया तो सबकुछ स्पष्ट हो गया.किसी कुशवाहा को जगह नही दिया गया था.यह पता चलने के बाद कुशवाहा समाज के लोगों मे भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला.जिसे सोशल मीडिया पर व्यक्त भी किया.यूपी चुनाव जल्द हीं आने वाला है,अब देखने वाली बात है कुशवाहा समाज के लोगों का क्या रूख होगा?सोशल मीडिया पर कुशवाहो ने लिखा-एनडीए कुशवाहा विरोधी है.

सत्ताधारियों के द्वारा कुशवाहा समाज पर घात हुआ है.कुछ लोगों का कहना है-जिससे वोट लेना है,भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाया.कुछ का कहना है-जिसे मंत्री बनाया,अब उससे हीं वोट लेना.वहीं कुछ का कहना है-अपमान का जहर पीकर कब तक भाजपा को वोट करेंगे.बता दें कि उत्तर प्रदेश मे कुशवाहा,शाक्य और मौर्य का वोट करीब 10% है.यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है.जिस तरह से कुशवाहों का राजनीतिक एकता बढ़ रहा है.अब देखने वाली बात है,कुशवाहा समाज को हल्के मे लेकर भाजपा ने गलती तो नही कर दी.2020 के बिहार विधानसभा चुनाव मे सभी ने देखा कि जदयू से नाराज होने के बाद कुशवाहो ने किस तरह वोट किया.जिसका खामियाजा जदयू को उठाना भी पड़ा.अब अगले साल के शुरूआत मे यूपी चुनाव होने वाला है.

यह बात तो स्पष्ट हो गया है कि एनडीए से कुशवाहा समाज का नाराजगी बढ़ता हीं जा रहा है.सबसे पहले 2017 मे चुनाव से पहले केशव मौर्य को भाजपा ने चेहरा बनाया.कुशवाहा समेत सभी पिछड़ी हिंदू जातियों ने भाजपा को एकतरफा वोट किया.मगर चुनाव के बाद किसी और को मुख्यमंत्री बना दिया गया.कुशवाहों का यह भी आरोप है-भाजपा ने मंडप पर दूल्हा बदल लिया.फिर 2019 मे राम मंदिर ट्रस्ट बना,जिसमें किसी कुशवंशी को कोई जगह नही मिला.अब मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ है,इसमे भी कुशवाहों को जगह नही दिया गया.वर्तमान कुशवाहा समाज भाजपा को पूर्ण रूप से बहिष्कार करने के स्थिति मे दिख रही है.अब देखने वाली बात है कि अंतत: 2022 मे यूपी चुनाव मे इस समाज क्या रूख होने वाला है ?

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024