Categories: छपरा

छपरा: पुलवामा के शहीद वीर सपूतों को युवाओं ने किया किया याद, निकाला कैंडल मार्च

छपरा: जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और कैंडल मार्च निकालकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।क्रांतिद्वार के पास जाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीद सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी को याद किया।लोगो ने पुलवामा के शहीदों का बलिदान नही भूलेगा हिंदुस्तान,जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीदों का सम्मान रहेगा आदि नारे लगाए।

रैली का नेतृत्व सरपंच शशि भूषण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि उस घटना का दर्द आज भी दिल से महसूस किया जाता है। आतंकी घटना ने कई मां की गोद सूनी कर दी तो कई की मांग,कई बेटे अनाथ हो गए मगर फिर भी हमारे दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा भर गए पुलवामा के शहीद। बीडीसी प्रतिनिधि राकेश सिंह कहते है कि उनकी बरसी पर शहादत का ऐतिहासिक दिन कभी नहीं भूलेगा। देश के लिए जान देने वालों का सबको समान करना चाहिए।वही जदयू नेता मलय सिंह ने कहा कि देश हर कदम पर शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है।

शहीद होने वाले वीर जवान इतिहास के पन्नों में सदा जिंदा रहेंगे।इस मौके पर राकेश कुमार सिंह,टुन्नु सिंह,विनोद सिंह, भोला कुमार सिंह,ऋतिक सिंह,निलेश कुमार,विवेक कुमार,धीरज कुमार,कुंदन कुमार, कर्ण कुमार, गोलू कुमार,सचिन कुमार,निक्की कुमार,धूपी कुमार,आदि सैकड़ों ग्रामीण थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026