Categories: पटना

जमीन देने के नाम पर एक करोड़ 24 लाख ठगी, एफआईआर

पटना: जमीन देने के नाम पर व्यवसायी प्रिंस राज (जक्कनपुर, रामनगर) से एक करोड़ 24 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर एक दंपती पर जक्कनपुर थाने में दर्ज की गई है। आरोपित राजीव कुमार और उसकी पत्नी जक्कनपुर के बीके दत्ता लेन के रहने वाले हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जक्कनपुर इलाके में प्रॉपर्टी देने के नाम पर राजीव ने उनसे रुपये लिये थे। चेक व अन्य तरीकों से प्रिंस ने रुपये दिये।

एक वर्ष बीतने के बावजूद अब राजीव उन्हें प्रॉपर्टी नहीं दे रहा। जब भी प्रिंस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की राजीव ने पल्ला झाड़ लिया। उसने मोबाइल भी उठाना बंद कर दिया है। दूसरी ओर केस दर्ज हो जाने के बाद अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। जक्कनपुर थानेदार मुकेश वर्मा ने बताया कि ठगी के बाबत सबूत इकट्ठा किये जा रहे हैं। इस मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026