Categories: छपरा

छपरा: पुरानी रंजिश में मां-बेटी को पड़ोसियों ने पीटा, साक्ष्य दिखाने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

छपरा: सोशल मीडिया पर महिला की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला को कुछ लोग मिलकर लाठी-डंडे व लात-घूसे से मार रहे हैं और गालियां दे रहे हैं. वीडियो सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगढ़ा गांव का बताया जा रहा है. सोमवार दोपहर की यह घटना है. बनियापुर थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने इस तरह के किसी बात से इनकार कर दिया.

महिला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगढ़ा गांव की चंपा देवी है. चंपा ने बताया कि पड़ोसियों के साथ पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा था. गांव के पंचों ने मिलकर उसका निपटारा भी कर दिया था. इसी विवाद को लेकर पड़ोस के हरिचरण साह, हरेंद्र साह, रौशन साह और अनीता देवी के साथ उनके दर्जनों सगे-संबंधी आए और मारपीट करने लगे.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इस घटना में चंपा देवी, उसकी बेटी सपना कुमारी और पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गए. तीनों का रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया है. इसके बाद पीड़िता चंपा देवी ने वायरल वीडियो के आधार पर बनियापुर थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घर में महिला और लड़की को अकेला देख किया हमला

धनगढ़ा गांव के जयराम साह की पत्नी चंपा अपनी पुत्री सपना और पुत्र के साथ अकेली ही घर पर रहती है. घर के अन्य सदस्य नौकरी के संबंध में बाहर रहते हैं. घर में अकेली महिला और लड़की को देखकर युवकों ने उनसे मारपीट की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026