Categories: पटना

होश न खबर है, ये कैसा असर है…डीजे की धुन पर जमकर नाचे JDU विधायक गोपाल मंडल

पटना: अपनी अदा और अंदाज से सुर्खियों में रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा के केन्द्र में कोई राजनैतिक बयान या गतिविधि नहीं है। चर्चा का विषय है विधायक जी का डांस।बॉलीवुड संगीत की धुन पर डांस करते विधायक गोपाल मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक शादी समारोह का है। जिसमें विधायक ‘होश न खबर है, ये कैसा असर है, तुझसे मिलने के बाद दिलबर’ गाने पर थिरकते दिख रहे हैं।

भागलपुर के नवगछिया गोपालपुर सीट से विधानसभा सदस्य पिछले दिनों अपने एक करीबी संबंधी की शादी में गए थे। इस मौके पर विधायक जी पूर्ण रूप से पारिवारिक माहौल में रम गए। कुर्ता पायजामा के ऊपर विधायक जी ने पाग टोपी भी पहना था। शादी के पंडाल में डीजे बज रहा था। फिर क्या था, विधायक जी का मूड बन गया और वे डांस करने लगे। उनके साथ कुछ बच्चे भी डांस में शामिल हो गए। इसके दौरान विधायक के प्रतिनिधि त्रिपुरारी भारती भी ताली बजाते देखे गए। शादी में मौजूद किसी व्यक्ति ने यह वी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

पहले भी विधायक जी का कई वीडियो वायरल हो चुका है। गोपाल मंडल का ट्रेन में हाफ पैंट वाला वीडियो काफी चर्चा में आया था। उससे पहले गोपाल मंडल की शिवभक्ति चर्चा में थी जब वे कोरोना काल में कांवर लेकर शिवालय पहुंच गए और बंद मंदिर का पट खोलने के लिए जिद पर उतर गए थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026