गोपालगंज: थावे में बिना आधार कार्ड वालो को भी लगाया जा रहा कोरोना का टीका

गोपालगंज: स्थानीय प्रखंड के ग्यारह पंचायतो में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महाअभियान चलाकर 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के सभी बच्चों को कोरोना का पहला डोज दिया जा रहा है।चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार ने बताया की जिला प्रशासन द्वारा दस हजार बच्चों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य मिला है।जिसमे सात हजार बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।इसके लिए एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को प्रखंड के ग्यारह पंचायत में लगाया गया है।जो डोर टू डोर जाकर कोरोना का टीका लगा रही है।

15 से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को शनिवार को 388 व रविवार को 150 कुल 538 बच्चे व बच्चियों को कोरोना का टीका लगाया गया।चिकित्सा प्रभारी ने बताया की ऐसे बच्चे जिनके पास आधार कार्ड नही है,तो इसके अलावा कोई भी पहचान पत्र जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल का सर्टीफिकेट से कोरोना का वैक्सीन ले सकता है।ऐसे बच्चों को लिए जिला प्रशासन द्वारा छूट दी गई है।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक खुशबू कुमारी, बीसीएम गुड़िया कुमारी,एएनएम प्रियंका कुमारी,छठी देवी, पूनम कुमारी,सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026