नौतन थानाध्यक्ष से प्रताड़ित युवक ने लगाई डीआईजी से गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन पुलिस की बर्बरता का शिकार एक युवक ने डीआईजी को आवेदन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है. बतादें कि नौतन पुलिस से अपराधियों को कोई भय नहीं है। लेकिन आम बुद्धिजीवी लोगों को यह भय जरूर है कि अपने हक के लिए अगर पुलिस के विरुद्ध पुलिस से कोई बात की जाएगी तो किसी न किसी आपराधिक मामले में थानाध्यक्ष जरूर फंसा देंगे. ऐसे ही एक मामले में पिपरा निवासी प्रशांत कुमार तिवारी ने नौतन थानाध्यक्ष के विरुद्ध डीआईजी सारण, एसपी सिवान तथा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सीवान को रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से आवेदन पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है. उसने बताया कि पिपरा गांव के परमहंस राय के बड़े पुत्र अशोक राय से अपने भाई के नाम पर जमीन रजिस्ट्री कराया.

रजिस्ट्री कराने के बाद परमहंस राय द्वारा जमीन वापस करने के लिए षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने लगे हैं. इसी मामले में परमहंस राय, उनका छोटा पुत्र अश्विनी राय तथा अन्य गवाहों की गवाही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के समक्ष हुई, जिसमें प्रिंस तिवारी, धीरज तिवारी तथा प्रशांत तिवारी के शामिल नहीं होने की बात की गई. इसके बावजूद भी थानाध्यक्ष द्वारा विपक्षीगण के माध्यम से आर्थिक दोहन कराते हुए अन्य मुकदमे में फंसाने की बात की जा रही है. हालांकि विपक्षीगण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के यहां काण्ड संख्या 10/020 दर्ज कराने के बाद भी नौतन थानाध्यक्ष द्वारा विपक्षीगण के प्रभाव में आकर नौतन थाना काण्ड संख्या 102/020 दर्ज कर लिया गया. पीड़ित ने अपने विरुद्ध दर्द किये गए मुकदमे को फर्जी बताते हुए, उसमें दोषमुक्त करने की गुहार लगायी

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026