Categories: हाजीपुर

मतदान के दौरान बवाल, गड़बड़ी का आरोप लगाकर प्रत्याशी के समर्थकों ने किया हंगामा

हाजीपुर: बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपना नेता चुनने के लिए वोट कर रहे हैं. इसी क्रम में प्रदेश के वैशाली जिले में वोटिंग बूथ पर हंगामे की खबर सामने आई है. घटना जिले के जंदाहा के चांदसराय पंचायत के बूथ संख्या-255 की है, जहां मतदान के दौरान भरी बवाल दिखा. हंगामा कर रहे लोग बूथ के अंदर घुस आए और वोटिंग रोकने को लेकर बवाल करने लगे. इधर, उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची.

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी अनुसार पंचायत चुनाव में समिति प्रत्याशी के पद पर चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी के समर्थकों ने बवाल मचाया है. महिला प्रत्याशी ने बताया कि तीन प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह और ईवीएम क्रमांक में हेरफेर कर दी गई है. इसी बात को लेकर हंगामा किया जा रहा है. उक्त महिला प्रत्याशी ने अपने आरोपों के समर्थन में आयोग द्वारा आवंटित पत्र दिखाया. हालांकि, जब ईवीएम में क्रमांक को देखा गया तो उनकी बात सत्य पाई गई. वाकई उनकी जगह पर दूसरे प्रत्याशियों को जगह मिली थी.

हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा

इधर, हंगामे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल और वैशाली एसपी मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. वहीं, मौके पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट ने आरोपों की जांच की बात कही. साथ ही हंगामा कर रहे लोगों को चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी ना करने की हिदायत दी. बता दें कि गड़बड़ी के आरोप में महिला प्रत्याशी ने अधिकारियों को लिखिय शिकायत दी है , जिसपर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026