परवेज अख्तर/सिवान: सरकार के सख्ती पर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस हर रोज छापेमारी करने में जुटी हुई है। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार को छापेमारी कर चार लीटर देसी शराब बरामद किया गया। प्रशिक्षु दारोगा रवि कुमार व चांदनी कुमारी, एएसआई शशिभूषण कुमार एवं सुजीत पासवान ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी में कोइरगांवा गांव से दो लीटर देसी शराब व मैरी दिलीप गांव से भी दो लीटर देसी शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि कोइरगांवा गांव से बरामद शराब के मामले में महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव के रमेश शाही तथा मैरी दलीप से बरामद शराब के मामले में बहारन राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छापेमारी के दौरान धंधेबाज फरार हो गए। एफआईआर दर्ज कर पुलिस धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…