Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल व गली-नाली पक्कीकरण के अभिलेखों की होगी जांच

परवेज़ अख्तर/सीवान : मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चित योजना एवं गली- नली पक्कीकरण योजना से संबंधित अभिलेखों का संधारण एवं अंकेक्षण पंचायतवार किया जाएगा। इसके लिए बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने पत्रांक 225 दिनांक 7 सितंबर 2020 के आलोक में विभिन्न अभिलेखों को लेकर उपस्थित करने का दिशानिर्देश जारी किया है। बीडीओ ने बताया कि सामग्री क्रय पंजी, मापी पुस्त, योजना पंजी, रोकड़ बही, ग्राम सभा, वार्ड सभा, कार्यवाही तिथि, प्रथम बैठक की तिथि, बेसलाइन सर्वे, प्रत्येक मास्टर रोल पर जेई का हस्ताक्षर, चेक लिस्ट आदि की जांच की जाएगी।

इसके लिए पंचायतवार तिथि घोषित की गई है। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को रुकुंदीपुर एवं कौथुआ सारंगपुर, 12 सितंबर को बगौरा एवं करसौत, 14 सितंबर को रामगढ़ा एवं शेरही , 15 सितंबर को सिरसांव एवं हड़सर, 16 सितंबर को बालबंगरा एवं पांडेयपुर, 17 सितंबर को मड़सरा एवं पकवलिया, 18 सितंबर को कोड़ारी कला एवं जलालपुर , 21 सितंबर को रसूलपुर एवं पिनर्थु खुर्द तथा 22 सितंबर को रमसापुर पंचायत के अभिलेखों का संधारण एवं अंकेक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी पंचायत सचिव, लेखापाल सह आइटी सहायक तथा संबंधित कर्मचारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026